फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में यात्रियों से भरी बस की चेचिस में लिपटा था अजगर, मची अफरातफरी

भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 19 Jul 2025 04:36 PM IST

बहराइच शहर से सवारियां भरकर एक निजी बस शुक्रवार की रात ग्राम पंचायत जंगल गुलरिया के मजरा संपतपुरवा स्थित बस स्टैंड पहुंची। इसके चेचिस में विशालकाय अजगर लिपटा दिखा। इससे अफरातफरी मच गई। यात्री शोर मचाते हुए इधर-उधर भागने लगे। यात्रियों की सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे जंगल ले जाकर छोड़ दिया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिव कुमार ने बताया कि उनके घर के सामने ही निजी बस स्टैंड है। यात्रियों का शोर सुनकर वह भी मौके पर पहुंचे। यात्रियों को शांत कराते हुए इसकी सूचना वन विभाग के कर्मियों को दी। इस पर वन कर्मी मौके पर पहुंचे। अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा। रेंजर आशीष गौंड ने बताया कि लगभग दो घंटे में अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें