जनपद बहराइच में जिलाधिकारी मोनिका रानी के खिलाफ पंचायती राज विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल करते हुए धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। विकास भवन परिसर में धरना प्रदर्शन पर बैठे पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि जब तक जिलाधिकारी मोनिका रानी को बहराइच से हटाया नहीं जाता है तब तक उनका अनवरत धरना जारी रहेगा।