फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में दो माह बाद संजय सेतु पर दौड़े भारी वाहन, लखनऊ-बहराइच मार्ग फिर हुआ पूरी तरह बहाल

बहराइच में जरवलरोड क्षेत्र में करीब दो महीने के लंबे इंतजार के बाद घाघराघाट स्थित संजय सेतु पर मंगलवार से भारी वाहनों का आवागमन भी शुरू हो गया। इसके साथ ही लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह सामान्य हो गया है। रोडवेज बस, ट्रक और अन्य भारी वाहनों को अनुमति मिलते ही यात्रियों, व्यापारियों और परिवहन कारोबार से जुड़े लोगों ने राहत की सांस ली है। पुल पर मरम्मत कार्य के चलते 16 अप्रैल से यातायात प्रतिबंधित था। इस दौरान भारी वाहनों को लंबा वैकल्पिक मार्ग अपनाना पड़ रहा था, जबकि छोटे वाहन पीपा पुल और अन्य रास्तों से गुजर रहे थे। इससे यात्रियों का समय और खर्च दोनों बढ़ गए थे। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर पुल का तकनीकी परीक्षण कराया गया। सुरक्षा मानकों पर खरा उतरने के बाद पहले छोटे वाहनों का संचालन शुरू किया गया था। मंगलवार को सुबह सात बजे से भारी वाहनों के आवागमन को भी हरी झंडी मिल गई। संजय सेतु के पूरी तरह खुलने से बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, अयोध्या और नेपाल सीमा क्षेत्र के लाखों लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। रोडवेज बसों के नियमित संचालन से यात्रा आसान होगी और व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें