बहराइच के कतर्नियाघाट वन क्षेत्र के सुजौली रेंज अंतर्गत सुजौली के अयोध्या पुरवा गांव में गांव निवासी वसीम के घर बीती रात भेड़िया घुस गया जिसने घर में सो रही 13 वर्षीय बालिका साईबा पर हमलाकर दिया। बालिका के चीखने पर परिजनों की नींद खुली जिसके बाद सभी बच्ची को बचाने के लिए हाका लगाते हुए दौड़ पड़े। इस दौरान भेड़िया बालिका को घायल करके गन्ने के खेत में घुस गया। ग्रामीण पूरी रात हाका लगाते रहे। इस बीच परिजन घायल बालिका को सीएचसी ले गए जहां से उसे सीएचसी मोतीपुर के लिए रेफर किया गया। जहां सीएचसी में भी उसका इलाज सम्भव नहीं हुआ तो चिकत्सकों ने उसे मेडिकल बहराइच के लिए रेफर कर दिया। घटना से लोगों में दहशत का माहौल है।