फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Bahraich: बिल्डर ने अधिवक्ता संघ के पूर्व महामंत्री पर उठाया हाथ, अधिवक्ता घायल

एक मुकदमे के सिलसिले में बुधवार को अधिवक्ता संघ के पूर्व महामंत्री का नगर मजिस्ट्रेट की कोर्ट पर विवाद हो गया। इस दौरान बिल्डर ने अधिवक्ता पर हमला बोल दिया। जिससे गुस्साए अधिवक्ताओं ने नगर कोतवाली में तहरीर दी है। जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व महामंंत्री राजेश शुक्ला दीवानी न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता है। उनका शहर के मेवातीपुरा मोहल्ला स्थित एक जमीन का विवाद चल रहा था। अधिवक्ता ने बताया कि जमीन पर उच्च न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश पारित है। स्थगन आदेश के चलते सिविल कोर्ट पर मामला लंबित चल रहा है। अधिवक्ता का कहना है कि कुछ दिनों पूर्व स्थगन आदेश होने के बावजूद जमीन पर निर्माण कार्य चल रहा था। इसकी शिकायत नगर मजिस्ट्रेट से की गई थी। नगर मजिस्ट्रेट ने कार्य रोकवा दिया था, लेकिन उसके बाद बु़धवार को जमीन पर पुन: निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया गया। इसकी जानकारी होने पर जब नगर मजिस्ट्रेट से शिकायत करने पहुंचे, तो इसी दौरान वहां मौजूद बिल्डर प्रिंस यादव के साथ कुछ लोगों ने विवाद शुरू कर दिया। इसी दौरान बिल्डर ने मुंह पर घूंसा मार दिया। जिससे उनका दांत टूट कर गिर गया। वह काफी चोटहिल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्ट्रेट पर मौजूद वकीलों ने मौके पर पहुंचकर हमलावर बिल्डर को पकड़ लिया। हालांकि मौका देखकर वह भाग निकला। इसके बाद गुस्साए वकीलों ने नगर कोतवाली पहुंच कर प्रिंस यादव, लक्ष्मी नारायण बस व लक्ष्मी नारायण की बेटी के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली नगर प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि अधिवक्ताओं की ओर से तहरीर मिली है। शीघ्र ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें