फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत के सुल्तानपुर हटाना में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, फायरिंग में 45 वर्षीय व्यक्ति को लगी गोली; 10 से ज्यादा घायल

बागपत के बड़ौत क्षेत्र के सुल्तानपुर हटाना गांव में शनिवार को दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हिंसक संघर्ष हो गया। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला करने के साथ पथराव और फायरिंग की। गोली लगने से 45 वर्षीय हरवीर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें चिंताजनक हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना में 10 से अधिक लोग घायल हुए हैं। पीड़ित पक्ष के राजकुमार के मुताबिक, ट्रैक्टर लेकर घर लौटते समय रास्ते से हटने को कहने पर विवाद शुरू हुआ था। दोनों पक्षों में तनाव के बीच एसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें