फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बागपत जनपद के लहचौड़ा गांव में सिलेंडर लीक होने से लगी आग दो झुलसे

डिंपल सिरोही Updated Sat, 28 Sep 2024 11:43 AM IST

बागपत जनपद में रटौल थानाक्षेत्र में भाकियू नेता के मकान में रखे सिलेंडर लीक होने पर उसमे आग लग गई, जिससे एक लाख रुपये का समान जलकर राख हो गया, वहीं महिला सहित दो लोग झुलस गए जिन्हें निजि चिकित्सक के यहा भर्ती कराया गया है। लहचौड़ा निवासी भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष दीपक शर्मा पुत्र चमनलाल शर्मा ने बताया की किचन के पास ही उनका राशन व अन्य समान का गोदाम है, वहीं वह सुबह के समय उसका भतीजा शिवम किचन के समीप ही गैस चुल्हा रख खाना बनाने की तैयारी में लगे थे। जैसे ही चुल्हे को जलाया तो एक दम आग पूरे घर मे फैल गई, जिससे भगदड़ मच गई। आग बुझाने के प्रयास में दीपक की पत्नी रेनू और भतीजा शिवम भी झुलस गए। शोर की आवाज से पड़ोस के लोग इक्ट्ठा हो गए और आग को किसी तरह बुझाया। जब तक फ्रिज,वाशिग मशीन,राशन के बोरे,वह कमरों में लगे दरवाजे जलकर राख हो गए। पीड़ित ने बताया कि लगभग एक लाख रुपये का समान जलकर राख हो गया। वहीं आग से झुलसे रेनू और शिवम को उपचार के लिए निजि चिकित्सक के यहा भर्ती कराया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें