हापुड़ जिले के मोहम्मदपुर आजमपुर गांव के ऊर्जा निगम संविदा कर्मी शानू त्यागी की हत्या लूटपाट का विरोध करने पर की गई थी। जिसका खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर घटना स्थल के पास एक खेत से चाकू और कपड़े बरामद किये। मोहम्मदपुर आजमपुर गांव के रहने वाले विनोद त्यागी के इकलौते बेटे शानू त्यागी का शव 22 अगस्त की शाम पोइस नंगला गांव के पास गाड़ी में मिला था।