फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बागपत में शुगर मिल के सामने मकान में चोरी, बेटे के घर गई थी नोएडा, पीछे से खंगाला वृद्धा मकान

बागपत। मेरठ बागपत नेशनल हाईवे किनारे शुगर मिल के सामने विधवा महिला किसान कमलेश के घर मे चोरी कर ली गई। कमलेश ने बताया कि 21 मार्च को वह अपने बेटे के पास नोएडा गई थी। मंगलवार की सुबह वापस लौटी तो कमरे के ताले और खिड़की के शीशे टूटे हुए मिले। चोर ने मकान की अलमारी में रखे 30 हजार रुपये और सोने की चैन चोरी कर ली। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो 23 मार्च की रात में चोरी की घटना मिली। फुटेज में एक चोर घर के अंदर नजर आ रहा है। महिला ने बताया कि दो साल पहले करीब 12 लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी हुई थी, जिन्हें पुलिस बरामद नहीं कर सकी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें