बागपत जनपद के ढिकोली गांव में होली चोक से श्मशान घाट तक 500 मीटर मार्ग पर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसमे घटिया किस्म की रोड़ी व नाममात्र तारकोल डाला जा रहा है। जिसको लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए मार्ग निर्माण कार्य रोक दिया है। ग्रामीण तरुण फौजी व लाखन आर्य ने बताया कि मार्ग के निर्माण में ठेकेदार घटिया किस्म की रोडी वह नाम मात्र तारकोल लगा रहा है। जिससे सड़क बनने के बाद पीछे से उखड़ती जा रही है। बताया जब तक मार्ग का सही निर्माण किया जाता, जब तक मार्ग पर काम नही करने देंगे। उन्होंने जिला अधिकारी को शिकायत की बात की है।