बागपत जिला जेल में आजीवन सजा काट रहे खेकड़ा निवासी बंदी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बंदी को को हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान बंदी की मौत हो गईl शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।
जानकारी के अनुसार खेकड़ा के मोहल्ला रामपुर का रहने वाला बोबीपुत्र हरी सिंह (48) 2016 में मोहल्ले के ही जयकुमार पुत्र रतिराम की हत्या के आरोप में जेल गया था। करीब डेढ़ वर्ष बाद वह जमानत पर आ गया था। 17 मई वर्ष 2022 में आजीवन कारावास की सजा होने के बाद से वह जिला जेल में बंद था। बुधवार रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई।