बागपत में महिला थाने के पास तीन बदमाशों ने गैस एजेंसी के कम्प्यूटर ऑपरेटर की गर्दन पर चाकू रख दिया। तभी वहां मारपीट होने पर बदमाशों को भागना पड़ा। जिन्हें लोगो ने दौडा दौड़ाकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। अग्रवाल मंडी टटीरी के रहने वाले नितेश कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह उसने गैस एजेंसी का ताला खोला। अंदर जाते ही तीन नकाबपोश बदमाश वहां आ गए। जिन्होंने उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया। तभी एजेंसी पर काम करने वाले दूसरे कर्मचारी ने कुर्सी उठाकर मार दी। इसके बाद तीनों बदमाश भागने लगे। उन्होंने शोर मचाया तो डिग्री काॅलेज के बाहर खड़े लोगो ने तीनों बदमाशों को पकड़कर धुनाई कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को सौंप दिए। बताया कि तीनों बदमाश लोनी के रहने वाले बताए गए हैं और डिग्री काॅलेज के पास खड़ी बिना नम्बर की बाइक बरामद की गई।