बागपत में सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने विकास भवन में प्रदर्शन कर मणिपुर से कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम को पार्टी से बर्खास्त करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से सांसद के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की।