बागपत के गोल्डन गेट इंटरनेशनल स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम के तहत छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक इंद्रजीत और सोनू धनखड़ ने आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन करते हुए बताया कि किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय सूझबूझ, सतर्कता और आत्मविश्वास के साथ अपना बचाव कैसे किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने दैनिक जीवन में अपनाए जाने वाले कई महत्वपूर्ण सुरक्षा उपाय भी साझा किए। प्रशिक्षकों ने कहा कि आत्मरक्षा केवल शारीरिक सुरक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, साहस और मानसिक मजबूती का भी आधार है। प्रशिक्षण सत्र में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आत्मरक्षा के विभिन्न गुर सीखे। विद्यालय के प्रबंधक सुधीर कुमार ने अमर उजाला फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम बच्चों को आत्मनिर्भर, सजग और सुरक्षित बनने की प्रेरणा देते हैं तथा भविष्य में भी इस तरह के आयोजन जारी रहेंगे।