फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: पुरा महादेव में ढाई हजार लीटर दूध से हुआ शिव का जलाभिषेक, नालियों में बहने के बजाय गोशालाओं को भिजवाया

डिंपल सिरोही Updated Mon, 16 Feb 2026 03:05 PM IST

बागपत के पुरा महादेव स्थित परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। जलाभिषेक के लिए करीब ढाई किलोमीटर लंबी लाइन लगी रही। प्रशासन के अनुसार करीब पांच लाख श्रद्धालुओं और कांवड़ियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस बार जिला प्रशासन ने अनूठी पहल करते हुए अभिषेक में इस्तेमाल दूध को नालियों में बहने से बचाया। जिलाधिकारी अस्मिता लाल की पहल पर गर्भगृह के बाहर वालंटियर तैनात किए गए, जिन्होंने दूध को बर्तनों और ड्रमों में एकत्र किया। इसके बाद यह दूध गोशालाओं और लावारिस पशुओं के लिए भेजा गया। मंदिर में चढ़ाए गए करीब साढ़े तीन हजार किलो फूल और पूजन सामग्री को भी एकत्र किया गया। इन्हें सुखाकर अब अगरबत्ती और धूपबत्ती बनाई जाएगी। इससे मंदिर परिसर में गंदगी भी नहीं फैलेगी और सामग्री का सदुपयोग होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें