बागपत के गांव भागोट निवासी गौ रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्की नंबरदार का वर्ष 2021 से एक केस चल रहा था। आरोप है कि एसडीएम का प्राइवेट ड्राइवर निशु त्यागी इस मुकदमे को निपटने के लिए दो लाख रुपये की मांग कर रहा था। सोमवार को निशु त्यागी ने उनसे रिश्वत के एक लाख रुपये ले लिए। तभी जाल बिछाए बैठी एंटी करप्शन टीम के मेरठ प्रभारी मयंक कुमार अरोड़ा ने निशु त्यागी को रंगेहाथ दबोच लिया।