फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: संजीव तोमर को बांधी देशखाप के चौधरी की पगड़ी, जयंत चौधरी, राकेश टिकैत हुए शामिल

जनता वैदिक कॉलेज परिसर में देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह की रस्म पगड़ी का कार्यक्रम हुआ। उनके बेटे संजीव तोमर को पगड़ी बांधी गई। चौधरी सुरेंद्र सिंह का 30 सितंबर को निधन हो गया था। बड़ौत नगर के जनता वैदिक कॉलेज परिसर में सोमवार को देशखाप चौरासी चौधरी सुरेंद्र सिंह की रस्म पगड़ी का कार्यक्रम हुआ। पहले यज्ञ किया गया, जिसमें लोगों ने आहुति दी। यज्ञ के बाद बावली थांबा के चौधरी जयपाल सिंह के नेतृत्व में विभिन्न खाप व थांबा चौधरियों ने सुरेंद्र सिंह के बेटे संजीव तोमर को देशखाप चौरासी चौधरी की पगड़ी बांधी। जयंत चौधरी और राकेश टिकैत भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें