फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: नवनाथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा: पांचवें दिन मूर्तियों को फलों व औषधियों में कराया वास

बागपत जनपद में नांगल भगवानपुर गांव स्थित श्री शिव गोरखनाथ आश्रम में आयोजित नवनाथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं अष्टम भंडारे के उपलक्ष्य में शुक्रवार को पांचवें दिन विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान यज्ञशाला में श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देकर धर्म लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम के तहत आश्रम की यज्ञशाला में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष पूजन कराया गया। आचार्य सुनील गौतम ने बताया कि वेदियों की विधिवत स्थापना कर वेदमंत्रों के साथ पूजा संपन्न कराई गई। इसके बाद धार्मिक परंपरा के अनुसार मूर्तियों को फलों और औषधियों में वास कराया गया। पूजन में रामानंद पवार सपत्नीक यजमान के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर महंत अर्जुननाथ, वीरभान, विक्रम शर्मा, बिजेंद्र सिंह, संजीव, वरुण शर्मा, रविंद्र सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें