फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: त्रयोदशी लगते ही उमड़ा कांवड़ियों का सैलाब, पूरा महादेव मंदिर में शुरू हुआ जलाभिषेक

त्रयोदशी लगते ही बागपत के प्रसिद्ध परशुरामेश्वर महादेव मंदिर, पूरा महादेव में कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह 8:05 बजे त्रयोदशी लगते ही शिवभक्तों ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक शुरू कर दिया। हरिद्वार से गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़िये लंबी कतारों में लगकर भगवान शिव को जल अर्पित कर रहे हैं। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष गूंज रहे हैं। कांवड़ियों की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें