फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: तांत्रिक के चक्कर में पड़ा दिल्ली का युवक, 25 लाख रुपये हड़पे, गोली मारकर हत्या

मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 06 Jul 2025 05:41 PM IST

दिल्ली के बुराड़ी निवासी राहुल गोयल ने बागपत के डोला गांव के निवासी इंद्रपाल पर 25 लाख रुपये था। राहुल की पत्नी कीर्ति ने आरोप लगाया कि इंद्रपाल ने ही उसके पति की हत्या की है। पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली के बुराड़ी निवासी राहुल का शव पुलिस ने शनिवार रात गोशपुर के जंगल से बरामद किया। राहुल को जंगल में ले जाकर गोली मारी गई। डोला गांव के तांत्रिक इंद्रपाल के साथ राहुल का रुपये का लेनदेन था। राहुल की पत्नी ने इंद्रपाल सहित अन्य के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी इंद्रपाल को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें