फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: वेतन न मिलने से आहत शिक्षक डीएम कार्यालय के बाहर फूट-फूट कर रोया

डिंपल सिरोही Updated Thu, 22 Jan 2026 03:44 PM IST

जनता वैदिक इंटर कॉलेज के शिक्षक प्रेमचंद वेतन न मिलने से आहत होकर मंगलवार को डीएम कार्यालय के बाहर फूट-फूट कर रो पड़े। शिक्षक का आरोप है कि कॉलेज के प्रधानाचार्य बिना किसी ठोस कारण के दो से तीन माह का वेतन रोक देते हैं, जिससे उन्हें गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। प्रेमचंद ने बताया कि वेतन न मिलने के कारण उनकी दो बेटियों की स्कूल फीस जमा नहीं हो पा रही है, जिससे परिवार पर मानसिक और आर्थिक दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए वेतन दिलाने की मांग की। मामले को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने डीआईओएस को प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए और शिक्षक को न्याय का आश्वासन दिया। प्रशासन की ओर से कार्रवाई के आश्वासन के बाद शिक्षक को कुछ राहत मिली, हालांकि मामले की जांच अभी जारी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें