फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: महिला का शव बिटोड़े में जलाया, नहीं हो सकी पहचान, पुलिस जांच में जुटी

डिंपल सिरोही Updated Thu, 22 Jan 2026 11:55 AM IST

बागपत जनपद में बाघू–अग्रवाल मंडी टटीरी मार्ग पर स्थित जगत गुर्जर के खेत में बने बिटोड़े में महिला का जला हुआ शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मौके पर एसपी सूरज कुमार राय पहुंचे और बिटोड़े में शव के पास मिली एक जोड़ी चप्पल व अन्य साक्ष्यों की जांच की। एसपी ने बताया कि शव जला हुआ है, जिस कारण उसकी पहचान फिलहाल संभव नहीं हो पा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सके। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि मामला हत्या का है या किसी अन्य घटना से जुड़ा हुआ है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और हर पहलू से जांच जारी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें