फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: बंद प्राथमिक विद्यालयों को फिर से खोलने की मांग पर डीएम को ज्ञापन, आप कार्यकर्ताओं ने उठाई आवाज

डिंपल सिरोही Updated Fri, 01 Aug 2025 02:43 PM IST

बागपत में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिले के बंद पड़े प्राथमिक विद्यालयों को दोबारा खुलवाने और जर्जर भवनों की मरम्मत की मांग को लेकर जिलाधिकारी अस्मिता लाल को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने बताया कि सरकार द्वारा प्राथमिक विद्यालयों के विलय पर पहले आदेश दिए गए थे, लेकिन बाद में इन्हीं आदेशों पर रोक भी लगा दी गई। इसके बावजूद कई विद्यालय आज भी बंद पड़े हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि कई स्कूलों की इमारतें जर्जर अवस्था में हैं, जो बच्चों की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती हैं। इन्हें तुरंत दुरुस्त किया जाना जरूरी है। डीएम अस्मिता लाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि जिले में सभी जर्जर स्कूलों का जल्द निरीक्षण कराया जाएगा और जहां-जहां सुधार की ज़रूरत है, वहां कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शिक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें