फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौत में बिना अनुमति लगाए जा रहे टावर के विरोध में हंगामा, डीएम कार्यालय के बाहर जुटे लोग

डिंपल सिरोही Updated Fri, 01 Aug 2025 02:43 PM IST

बागपत जनपद के बड़ौत क्षेत्र में बिना अनुमति लगाए जा रहे मोबाइल टावर को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। शुक्रवार को पट्टी चौधरान मोहल्ले के कई निवासी बागपत स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे राजीव चौधरी, अनीस, इमरान, शकील और इरफान ने आरोप लगाया कि कॉलोनी में एक निजी व्यक्ति द्वारा बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के मोबाइल टावर लगाया जा रहा है। जब स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया, तो उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जाने लगीं। प्रदर्शनकारी नागरिकों ने डीएम से मिलकर इस मामले में कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि बिना NOC और अनुमति के टावर लगाना न सिर्फ गैरकानूनी है, बल्कि इससे आसपास के लोगों की सेहत और सुरक्षा को भी खतरा है। डीएम ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल बड़ौत एसडीएम को जांच के आदेश दे दिए हैं। अब प्रशासन यह जांच करेगा कि टावर लगाने की प्रक्रिया में कोई अनुमति ली गई थी या नहीं और यदि धमकी के आरोप सही हैं तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें