उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के टीकरी कस्बे में मुस्लिम समाज के व्यक्ति जाहिद के यहां दो मुंह और तीन आंख वाले बछड़े को देखने के लिए दिल्ली, मेरठ, शामली, बागपत समेत अन्य जगह से लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इस दौरान लोगों ने बछड़े की पूजा भी की और पैसे भी चढ़ाए। पूरे दिन बछडे को देखने के लिए भीड़ लगी रही। लोगों ने कहा कि है यह किसी चमत्कार से कम नहीं है।