जानलेवा गेम ब्लू व्हेल की चपेट में आकर एक और छात्र ने खुदकुशी कर ली है। बागपत के बड़ौत इलाके के शिकोहपुर गांव के रहने वाले बीटेक छात्र ने दिल्ली में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र के परिजनों का कहना है कि उनके बेटे ने ब्लू व्हेल गेम में फंसकर जान दी है।