सदियों से राज बने हुए बागपत के बरनावा स्थित लाक्षागृह का सच आने वाले दिनों में आम लोगों के सामने होगा। दरअसल केंद्रीय सांस्कृतिक मंत्रालय ने बागपत के बरनावा में उत्खनन की मंजूरी दी है। यहां भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग और भारतीय पुरातत्व संस्थान की टीमों ने खुदाई का काम भी शुरू कर दिया है।