आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र में शनिवार को हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि एक महिला से छह से ज्यादा लोग मारपीट कर रहे हैं। लाठी डंडा और फावड़ा लेकर महिला को मारने के लिए एक व्यक्ति दौड़ रहा है। शनिवार शाम लगभग चार बजे यह वीडियो सोशल मीडिया पर क्षेत्र में तेजी से वायरल होने लगा, जिसके बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।