फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में करणी सेना का विरोध, समाजवादी पार्टी ने निकाला मार्च, राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन पर हमले पर आक्रोश

नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 29 Apr 2025 08:06 PM IST

समाजवादी पार्टी ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर दलितों और पिछड़ों के खिलाफ अत्याचार बढ़ने का गंभीर आरोप लगाया है। मंगलवार को सपा नेताओं ने आजमगढ़ में राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपकर राज्य की कानून व्यवस्था को पूरी तरह विफल करार दिया। यह कदम सपा के वरिष्ठ दलित चिंतक और राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन पर अलीगढ़ में करणी सेना द्वारा किए गए कथित हमले के विरोध में उठाया गया। सपा ने ज्ञापन में कहा कि योगी सरकार के शासन में दलितों और पिछड़ों पर अत्याचार और जुल्म लगातार बढ़ रहे हैं। पार्टी ने आरोप लगाया कि करणी सेना द्वारा सांसद रामजीलाल सुमन और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। इसके अलावा, दलित युवाओं को ''जय भीम'' का नारा लगाने पर सार्वजनिक रूप से अपमानित किया जा रहा है। उन्हें नंगा करके चौराहों पर घसीटा जा रहा है और बेरहमी से पीटा जा रहा है। सपा नेताओं ने दावा किया कि सरकार के संरक्षण में एक विशेष जाति के लोग आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं, जिससे प्रदेश में अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं। ज्ञापन में मांग की गई कि मुख्यमंत्री को निर्देश दिए जाएं कि ऐसी घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें