नेक्स्ट ट्रेड नामक फर्जी ट्रेडिंग एप के माध्यम से की जा रही संगठित ऑनलाइन साइबर ठगी का बृहस्पतिवार को पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। अब तक की जांच में सामने आया है कि यह गिरोह देशभर में करीब एक करोड़ की साइबर ठगी को अंजाम दे चुका है। इस संबंध में विभिन्न राज्यों से लगभग 12 शिकायतें प्राप्त हुई हैं।