आजमगढ़ शहर कोतवाली पुलिस ने चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने वाले एक शातिर व अंतर्जनपदीय अपराधी को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। मुखबिर की सूचना पर सोमवार की देर रात शहर कोतवाली अंतर्गत ककरहटा के पास मुठभेड़ हुई। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।