आजमगढ़ जिले के अहरौला में कई दिनों तक दहशत का पर्याय बना तेंदुआ अब तहरबपुर के नैपुरा गांव के पास देखा गया। इस बार भी वह पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के जल निकासी पाइप में छिपकर बैठा हुआ है। यूपीडा की पेट्रोलिंग टीम ने उसे सबसे पहले देखा और फोटो भी खींच लिया। इसके बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम के साथ ही पुलिस व प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया है। धर-पकड़ की कवायद चल रही है। ट्रैकुलाइजर टीम भी गोरखपुर से बुलाई गई है।