फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उचक्कों ने रास्ता पूछने के बहाने महिला की सोने की चेन छीनी, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 03 Nov 2025 07:43 PM IST

सिधारी थाना क्षेत्र के पल्हनी में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि दो बाइक सवार उचक्कों ने रास्ता पूछने के बहाने पुष्पा देवी की सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। रेलवे स्टेशन से सटे पल्हनी गांव की निवासी पुष्पा देवी सोमवार सुबह बाजार जा रही थीं। रास्ते में बाइक पर सवार दो युवक आए और रास्ता पूछने के बहाने उन्हें रोक लिया। आगे बैठा युवक महिला से बातचीत करने लगा जबकि उसका साथी राहगीरों की निगरानी करता रहा। जैसे ही रास्ता सुनसान हुआ, उचक्कों ने झपट्टा मारकर सोने की चेन छीन ली और तेज रफ्तार से भाग निकले। घबराई पुष्पा देवी ने शोर मचाकर लोगों को बुलाया। सूचना पर सिधारी थाना पुलिस करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची और अज्ञात उचक्कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर जांच में जुटी है। थाना प्रभारी राकेश सिंह कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें