फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बंगाल में महिलाओं पर अत्याचार को लेकर कही ये बात

प्रगति चंद Updated Sat, 19 Jul 2025 09:36 PM IST

उप्र सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने शुक्रवार को विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर मीडिया से बात की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विपक्षी दलों और विवादित बयानों पर खुलकर अपनी राय रखी। बंगाल में महिलाओं पर अत्याचार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राजभर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री की यह जिम्मेदारी है कि किसी भी राज्य में अन्याय हो रहा हो तो वह उसे उजागर करें। बंगाल में अगर लॉ एंड ऑर्डर कमजोर है, तो उसकी चर्चा करना कोई गुनाह नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि बांग्लादेश से आकर लोग बंगाल में शरण लेते हैं और वहां की सरकार सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें