जनपद की दो लोकसभा सीट आजमगढ़ व लालगंज सुरक्षित में मतदान के लिए जनपद में 5 स्थानों से पोलिंग पार्टियां शुक्रवार को रवाना हुईं। जीडी ग्लोबल स्कूल, एचएमपीएस स्कूल, कृषि विद्यालय कोटवां, डेंटल कॉलेज इटौरा, दुर्गा पीजी कॉलेज चण्डेश्वर से आजमगढ़ और लालगंज के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में रवाना हुईं।