फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ पुलिस का गुडवर्क, अंतरजनपदीय लुटेरा गिरफ्तार, तीन लूट की घटनाओं का किया खुलासा

फूलपुर थाना पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई में अंतरजनपदीय लुटेरे दीपांकल तिवारी को गिरफ्तार कर पुलिस ने तीन लूट की घटनाओं का सफल अनावरण किया है। अभियुक्त के कब्जे से 40,050 रुपये नगद, एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि 15 अप्रैल को धर्मेंद्र कुमार आर्य, निवासी सैदपुर, थाना फूलपुर ने तहरीर दी कि वह अपनी पत्नी के साथ पलिया बाजार स्थित बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक से एक लाख रुपये निकालकर स्कूटी से घर जा रहे थे। खानजहांपुर-सैदपुर रोड पर दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उनकी पत्नी के सिर पर प्रहार कर स्कूटी गिरा दी और गले की सोने की चेन, पर्स जिसमें एक लाख रुपये, मोबाइल, पासबुक और स्कूल की चाबी थी लूटकर फरार हो गए। इस मामले में थाना फूलपुर में मुकदमा दर्ज हुआ। विवेचना में दो अभियुक्तों सत्यम राजभर और दीपांकल तिवारी का नाम सामने आया। सत्यम राजभर को 10 मई को गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि दीपांकल तिवारी फरार था। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक गंगाराम बिंद के नेतृत्व में पुलिस ने बिलारमऊ ढाबा के पास से दीपांकल तिवारी निवासी चौबहा, थाना सरपतहां, जौनपुर को गिरफ्तार किया। उसके पास से लूट की रकम 40,050 रुपये, एक तमंचा 315 बोर, एक कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें