आजमगढ़ के कोतवाली फूलपुर पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में अन्तरजनपदीय टप्पेबाज, ठग गिरोह के चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इस संयुक्त टीम ने लगभग चार लाख रुपये मूल्य के आभूषण, 2,90,000 रुपये नकद, एक तमंचा 315, एक कारतूस, चार पहिया तीन वाहन व चार मोबाइल बरामद किए।