वर्तमान में सहालग का सीजन चल रहा है। शादी विवाह के चलते देर रात तक लोगों का आवागमन सड़कों पर हो रहा है। वहीं सुरक्षा की बात करें तो जिले के चौराहे और तिराहे रात को भगवान भरोसे होते हैं। बृहस्पतिवार की रात 10.30 बजे शहर के चौराहों और तिराहों की गई पड़ताल में किसी चौराहे और तिराहे पर कोई पुलिस कर्मी नहीं मिला। पुलिस बूथ भी खाली मिले।