फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मंडलीय जिला चिकित्सालय के कर्मी लामबंद, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक ने कराया शांत; जानें- पूरा मामला

अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 30 Aug 2024 05:28 PM IST

आजमगढ़ के मंडलीय जिला चिकित्सालय में घायल अधेड़ की मौत के बाद परिजनों के द्वारा किए गए हंगामे को लेकर शुक्रवार को चिकित्सालय के स्वास्थ्य कर्मी लामबंद हो गए। उन्होंने प्रदर्शन करते हए सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर और एसआईसी ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। बताते चलें कि बृहस्पतिवार को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल अधेड़ को परिजन लेकर अस्पताल आए थे। लेकिन, यहां उसकी कुछ ही देर में मौत हो गई। घटना में नर्स पर गलत सुई लगाने का आरोप लगा परिजनों ने हंगामा कर दिया। स्टाफ रूम से कई फाइल को लेकर आकर इमरजेंसी वार्ड के बाहर फेंक दिया। इसी में नर्सिंग स्टाफ पूनम कुमारी से मारपीट का भी आरोप है। किसी प्रकार से कोतवाली के नेतृत्व में पहुंची फोर्स ने स्थिति को काबू में किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें