फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में बोले भूपेंद्र चौधरी, बिहार में हुए कार्यों का लेखा-जोखा लेकर जनता के बीच जाएंगे

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि बिहार में समाजवादी पार्टी (सपा) का कोई प्रत्याशी चुनाव नहीं लड़ रहा है। अखिलेश यादव सिर्फ दूसरे दलों का प्रचार करने जा रहे हैं। सपा, राजद या महागठबंधन के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में 20 वर्षों और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 10 वर्षों में हुए विकास कार्यों का पूरा लेखा-जोखा लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। चुनाव आयोग पर आरोप लगाना गलत है। विपक्ष जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है। भूपेंद्र चौधरी ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री और हमारी छठ पूजा पर उनकी टिप्पणी उनकी हताशा और कुंठा का परिणाम है। वे अपनी पराजय निश्चित मानकर ऐसे बयान दे रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारी पूरी है। गांव-गांव तक हुए कार्यों की जानकारी जनता को दी जाएगी। जल्द ही भाजपा जिला पंचायत समर्थक प्रत्याशियों की घोषणा करेगी। उन्होंने कहा कि हमारा संगठन एक परिवार की तरह है। छोटे-मोटे मतभेद हो सकते हैं, लेकिन हमारा दायित्व है कि सबको साथ लेकर चलें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें