फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आजमगढ़ पुलिस ने धर्मांतरण के आरोप में युवक को पकड़ा, जांच जारी

नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 20 Oct 2024 05:21 PM IST

आजमगढ़ के कंधरापुर थाना क्षेत्र के मिरिया रेड़हा गांव में धर्मांतरण की सूचना मिलने पर कंधरापुर थाने की पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने मौके पर कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की। साथ ही एक युवक को हिरासत में लिया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिबंश मिश्रा ने पुलिस को सूचना दी कि मिरिया रेड़हा में धर्म परिवर्तन का कार्य किया जा रहा है। इस सूचना पर कंधरापुर थाना प्रभारी रुद्रभान पांडेय दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने मौके पर काफी संख्या में लोगों को एक कमरे में पाया। इस दौरान उन्होंने मौके से कई आपत्तिजनक पुस्तकें बरामद की। मौके से उन्होंने राजाराम यादव नामक एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिबंश मिश्रा ने कहा कि मिरिया रेड़हा में बड़े पैमाने पर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। हिंदुओं को बहला फुसलाकर देवी देवताओं के फोटो को फाड़कर फेंकवा दिया गया। इस मामले में मेरे द्वारा थाने में तहरीर दी गई है। वहीं एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने कहा कि मौके पर कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की गई हैं। राजाराम यादव नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। शीघ्र ही मुकदमा पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें