फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आजमगढ़ में फिरौती मांगने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, आरोपियों के संबंध शातिर अपराधियों से

आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने तीन लाख रुपये फिरौती मांगने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इन दोनों आरोपियों का संबंध यूपी के टॉप टेन अपराधियों में शामिल माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह से बताया जा रहा है। एएसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि 18 अक्टूबर को अब्दुल रहमान पुत्र रूस्तम खान, निवासी अतरकच्छा बरडीहा, ने थाना जीयनपुर में एक प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने बताया कि कुछ स्थानीय व्यक्ति, जिनका संबंध दुर्दान्त अपराधी ध्रुव सिंह उर्फ कुन्टू सिंह से है, ने उनसे तीन लाख रुपये की फिरौती मांगी है। अब्दुल रहमान ने डर के मारे पहले 1 लाख रुपये का भुगतान भी कर दिया। इसके बाद उन लोगों द्वारा दो लाख रुपये की शेष धनराशि देने के लिए उसे मजबूर किया जाने लगा। उन्होंने इस संबंध में गांव के पूर्व प्रधान वसीम खान की मदद से पुलिस को सूचना दी। इस तहरीर पर 19 अक्टूबर को, उप निरीक्षक जाफर खान ने अपनी टीम के साथ आरोपी अब्दुल हई (59 वर्ष) और सोएब (33 वर्ष) को बरडीहा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। दाेनों आरोपी अतरकच्छा बरडीहा गांव के निवासी हैं। गिरफ्तार आरोपियों में अब्दुल हई के खिलाफ हत्या का प्रयास, रंगदारी और अन्य गंभीर अपराधों के मुकदमे दर्ज हैं। जबकि सोएब के खिलाफ मात्र एक मुकदमा दर्ज है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें