फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा बहुओं का सीएचसी कर्मचारियों पर अवैध वसूली का आरोप, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Mon, 13 Apr 2026 09:59 PM IST

अहरौला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को आशा कार्यकर्ताओं ने मांगों और समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरा पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन सीएचसी प्रशासन को सौंपा। आशा संघ की ब्लॉक संयोजक रीना उपाध्याय ने बताया कि सीएचसी में जन्म प्रमाणपत्र बनाने के लिए अवैध वसूली की जाती है। इसके अलावा दवाओं के नाम पर अलग से धन लिया जाता है। आशा बहुओं के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। उन्होंने कहा कि उनका मानदेय भी लंबे समय से बकाया है।कई बार शिकायत करने के बावजूद उच्च अधिकारियों और स्टाफ की मिलीभगत के चलते कोई कार्रवाई नहीं होती और मामले ठंडे बस्ते में डाल दिए जाते हैं। आशाओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे 15 अप्रैल के बाद काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगी। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. मोहनलाल ने बताया कि वे उस समय केंद्र पर मौजूद नहीं थे। उन्होंने कहा कि ज्ञापन का अवलोकन कर समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी तथा लगाए गए आरोपों की जांच भी कराई जाएगी। प्रदर्शन में रीता, कामिनी, सोनी, बिंद्रावती, चंदा सिंह, सुशीला, प्रियंका सिंह, शारदा मौर्य, प्रियंका चौबे, अंजुला सिंह, सरोज सिंह, प्रियंका राजभर आदि आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें