फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण शिविर में 146 चालक-परिचालकों की जांच, VIDEO

डीएम के निर्देश पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत शुक्रवार को सर्वोदय पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यालय वाहनों से जुड़े चालकों और परिचालकों के स्वास्थ्य की जांच कर सड़कों पर सुरक्षा बढ़ाना था। इस शिविर में सर्वोदय पब्लिक स्कूल, जीडी ग्लोबल स्कूल, आजमगढ़ पब्लिक स्कूल, सेंट्रल पब्लिक स्कूल, जयपुरिया स्कूल सहित विभिन्न स्कूलों के कुल 146 चालक एवं परिचालकों का स्वास्थ्य और नेत्र परीक्षण किया गया। चिकित्सकों ने आंखों की जांच, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक परामर्श प्रदान किया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) अतुल कुमार यादव ने मौके पर उपस्थित चालकों और परिचालकों को यातायात नियमों के पालन और सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूक किया। शिविर में चिकित्सा विभाग की ओर से डॉ. अजय राय, डॉ. नितीश सिंह, डॉ. के.के. पांडेय और संगीता राय मौजूद रहीं। इस शिविर से जुड़े सभी कर्मचारियों और अधिकारियों ने इसे सफल बताते हुए बताया कि इस प्रकार की पहल सड़कों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने और दुर्घटनाओं को कम करने में सहायक साबित होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें