शुक्रवार सुबह से हो रही लगातार बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। सहादतगंज, अयोध्या-गोरखपुर हाईवे और देवकाली तेरह सहित अन्य स्थानों पर सड़कों पर पानी भर गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह पानी जमा होने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत हुई।