फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में उदया पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 13 May 2026 06:09 PM IST

अयोध्या के उदया पब्लिक स्कूल ने सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जबकि 25 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय की छात्रा कृतिका मिश्रा ने मानविकी वर्ग में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कॉमर्स वर्ग की सौम्या सिंह ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। स्वेच्छा त्रिपाठी 94.4 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। इसके अलावा इष्टी मिश्रा ने 94.2 प्रतिशत, श्रेयशी राय ने 94 प्रतिशत और अनामिका पाण्डेय ने 93.6 प्रतिशत अंक अर्जित किए। बायो वर्ग में कमलेन्द्र नारायण और हिमाद्री शर्मा ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से सातवां स्थान हासिल किया। विषयवार प्रदर्शन में भी छात्रों ने उल्लेखनीय सफलता दर्ज की। इतिहास विषय में श्रेयसी राय ने 100 में 100 अंक प्राप्त किए, साइकोलॉजी में सिद्धी वर्मा और आर्ट विषय में माही जायसवाल, रितिका मध्यान तथा कृतिका ने शत-प्रतिशत अंक हासिल किए। म्यूजिक विषय में प्रतीक कुमार यादव ने 100 अंक प्राप्त किए। बिजनेस स्टडी में सौम्या सिंह ने 99, फिजिकल एजुकेशन में श्री पाण्डेय ने 99 तथा इंग्लिश में सिद्धी वर्मा ने 99 अंक अर्जित किए। विद्यालय की इस सफलता पर विद्यालय प्रबंधन समिति के चेयरमैन डॉ. चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी, निदेशक अपूर्वा त्रिपाठी, प्रिंसिपल निधि सिन्हा और शिक्षकों ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें