फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शिक्षक बनकर ग्रामीण बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ना चाहती हैं आयुषी ठाकुर

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 13 May 2026 06:08 PM IST

सीबीएसई 12वीं के परीक्षा परिणाम में अवध इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा आयुषी ठाकुर ने 99 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उनकी सफलता से विद्यालय और परिवार में खुशी का माहौल है। आयुषी के माता-पिता शिक्षक हैं और वह भी भविष्य में शिक्षक बनकर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा देकर मुख्यधारा से जोड़ना चाहती हैं। आयुषी ने संगीत और पॉलिटिकल साइंस में 100 में 100 अंक प्राप्त किए। वहीं श्रेया सिंह ने जीव विज्ञान, आकांक्षा मौर्य ने पॉलिटिकल साइंस, वरदान गुप्ता ने इतिहास तथा मोहम्मद फरहान अहमद और शगुन सिंह ने संगीत विषय में शत-प्रतिशत अंक हासिल किए। विद्यालय से 11 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। परिणाम घोषित होने पर विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल रहा। प्रबंधन अतुल सिंह, शांतनु सिंह और प्रधानाचार्य विष्णु ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें