फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में बसपा ने साधा भाजपा पर निशाना, प्रदेश अध्यक्ष बोले- अयोध्या की पांचों सीटों पर चुनाव लड़ेगी बसपा

अयोध्या के बीकापुर में गुलाब मैरिज लॉन में रविवार को बसपा की ओर से विधानसभा स्तरीय प्रबुद्ध वर्ग जनसंवाद सम्मेलन आयोजित किया गया। पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बब्लू और बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल का समर्थकों व विप्र समाज के लोगों ने जेसीबी से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पुरोहितों और बटुकों के वैदिक मंत्रोच्चार व शंखनाद के बीच भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सम्मेलन में बड़ी संख्या में युवा, पार्टी कार्यकर्ता और प्रबुद्ध वर्ग के लोग शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा अयोध्या की पांचों विधानसभा सीटों पर अपनी दावेदारी रखेगी। उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि बसपा शासनकाल में सवर्ण समाज को सम्मान और सत्ता में भागीदारी मिली। उन्होंने कहा कि 2007 में पूर्ण बहुमत की बसपा सरकार बनने पर ब्राह्मण समाज को मंत्री पदों पर प्रतिनिधित्व मिला था। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बब्लू ने कहा कि जनता को ऐसे व्यक्ति को वोट देना चाहिए, जो सुख-दुख में साथ खड़ा रहे और जरूरत के समय फोन उठाए। उन्होंने किसानों को गन्ना खरीद में प्राथमिकता दिलाने, बिजली व्यवस्था सुधारने तथा युवाओं और व्यापारियों से जुड़े मुद्दों पर काम करने की बात कही। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए जनता से सहयोग मांगा। सम्मेलन में बसपा जिला अध्यक्ष केके पासी, विनय पाठक, जितेंद्र मिश्रा, शुभम ओझा ब्रह्मवंशी, भोला शंकर शुक्ला, रामनायक तिवारी, चंद्रभूषण पांडेय, रमाकांत मिश्रा, पवन देव जी महाराज समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी हुआ। संचालन भोला शंकर शुक्ला ने किया। पूरा पंडाल भगवान परशुराम के जयकारों से गूंजता रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें