फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video : पीएम मोदी की मौजूदगी में सुरक्षा के लिए जल, थल और नभ से होगी निगरानी

आकाश द्विवेदी Updated Fri, 21 Nov 2025 03:44 PM IST

राम मंदिर के ध्वजारोहण समारोह में 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा के लिए अयोध्या में जल, थल और नभ से निगरानी की जाएगी। राम मंदिर के जिस जगद्गुरु आदि शंकराचार्य प्रवेश द्वार से प्रधानमंत्री जाएंगे, वहां पर अत्याधुनिक बोलार्ड सिस्टम लगा दिया गया है। इसके माध्यम से किसी भी अनाधिकृत वाहन को तेज गति से प्रवेश करने या बाहर जाने से रोका जा सकेगा। इतना ही नहीं एसपीजी, एनएसजी, एटीएस सीआरपीएफ, एसएसएफ, पीएसी और यूपी पुलिस की ओर से अलग-अलग सात स्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया जाएगा। सरयू नदी में जल पुलिस निगरानी करेगी। राम मंदिर का एंटी ड्रोन सिस्टम एक्टिव रहेगा। 1000 सीसीटीवी कैमरे राम मंदिर के आसपास निगहबानी करेंगे। प्रधानमंत्री के आने के पहले से ही सुरक्षा और सजगता की कवायद शुरू हो गई है। बम डिस्पोजल स्कवॉयड और डॉग स्कवॉयड निरंतर राम मंदिर के आसपास छानबीन कर रहे हैं। कुल मिलाकर पीएम मोदी की मौजूदगी में अयोध्या में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें