फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: नारायनपुर बाग में खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, बेनीगद्दोपुर बना ओवरऑल चैंपियन

तारुन नारायनपुर बाग में आयोजित ब्लॉक स्तरीय परिषदीय विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिता में बेनीगद्दोपुर न्याय पंचायत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता। भदार न्याय पंचायत दूसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में प्राथमिक और जूनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने दौड़, कबड्डी, खो-खो और सुलेख प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। प्राथमिक बालक वर्ग की दौड़ में 50 मीटर में तारुन के प्रकाश, 100 मीटर में मिझौली किशुनदासपुर के अतुल और 200 मीटर में बेनीगद्दोपुर के आजाद प्रथम रहे। बालिका वर्ग में 50 मीटर में भदार की नीतू, 100 मीटर में जजवारा की आस्था और 200 मीटर में बेनीगद्दोपुर की बबीता ने बाजी मारी। प्राथमिक कबड्डी में बालक वर्ग से तारुन और बालिका वर्ग से भदार विजेता रहा। दोनों वर्गों के खो-खो में बेनीगद्दोपुर ने जीत दर्ज की। जूनियर बालक वर्ग की 100 और 200 मीटर दौड़ में भदार के कौशल प्रथम रहे। बालिका वर्ग में सुहाना और सावरीन ने जीत हासिल की। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र वर्मा ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया। संचालन पंकज निषाद ने किया। आधे से अधिक न्याय पंचायतों में नहीं हुए आयोजन शिक्षा क्षेत्र की 14 न्याय पंचायतों में केवल आधे स्थानों पर ही प्रतियोगिताएं होने की जानकारी सामने आई। शेष के बच्चे सीधे ब्लॉक स्तर पर पहुंचे। बीईओ ने सभी जगह आयोजन होने की बात कही, जबकि बीएसए लालचंद ने जांच कराने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें